आगरालीक्स…यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कल से हो रहीं संपन्न. 16 मार्च से शुरू हो सकता है मूल्यांकन…
22 फरवरी से शुरू हुईं यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कल से संपन्न होने जा रही हैं. परीक्षाएं संपन्न होने के साथ ही शिक्षा विभाग ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. 16 मार्च से मूल्यांकन शुरू हो सकता है.
शनिार को यूपी बोर्ड की परीक्षा का आखिरी दिन है. आखिरी दिन वैकल्पिक विषयों के साथ ही दसवीं की उर्दू और इंटर की संस्कृत की परीक्षा होने जा रही है. इस बीच शिक्षा विभाग की ओर से 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तारीख भी घोषित कर दी है. मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू हो जाएगा.