आगरालीक्स…आगरा में दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचा. गर्मी होने लगी महसूस. जानें तापमान. अच्छे और सस्ते एसी के लिए जाएं Digital World के शोरूम पर…
आगरा में गर्मी महसूस होने लगी है. दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि रात का तापमान अभी भी सामान्य है लेकिन वह भी बढ़ा है. सुबह से निकल रही धूप थोड़े समय तक तो राहत देने वाली होती है लेकिन 12 बजे के बाद धूप का प्रभाव काफी तेज हो जाता है जिसमें थोड़ी देर रुकना भी मुश्किल हो जा रहा है.
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले सप्ताह में मौसम ऐसा ही रहेगा.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 10/03/24) 31.6
Departure from Normal(oC) 0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 10/03/24) 12.5
Departure from Normal(oC) –