Thursday , 22 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Corridor will be built in Srimankameshwar temple of Agra with Rs 3.54 crore…#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Corridor will be built in Srimankameshwar temple of Agra with Rs 3.54 crore…#agranews

267

आगरालीक्स…आगरा के श्रीमनकामेश्वर मंदिर में बनेगा कॉरिडोर. काशी की तर्ज पर होगा निर्माण. 37 करोड़ से होंगे विकास कार्य

काशी की तर्ज पर अब आगरा में श्रीमनकामेश्वर मंदिर कोरिडोर बनाया जाएगा। बुधवार को महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने कोरिडोर का शिलान्यास किया। महापौर ने इसके साथ-साथ कुल 37 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। महापौर बुधवार को सबसे पहले पार्षदों के साथ श्रीमनकामेश्वर पहुंची और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद में महापौर ने 3.54 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले श्रीमनकामेश्वर मंदिर कोरिडोर सहित कुल 37 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस अवसर पर महापौर का क्षेत्रीय व्यापारियों, पार्षदों व आमजन ने स्वागत किया।

महापौर ने कहा कि बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से नगर निगम द्वारा 3.54 करोड़ रुपए की लागत से श्रीमनकामेश्वर मंदिर कोरिडोर का शिलान्यास किया जा रहा है। जल्द ही यह भव्य कोरिडोर बनकर तैयार हो जाएगा और बाबा के दरबार में आने वाले भक्तों को कोई परेशानी नहीं होगी। इस दौरान श्रीमनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने कहा कि देश के प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी के राज में देश का चहुंओर विकास हो रहा है। लेकिन हमें सबसे पहले यह ध्यान देना होगा कि हम अपने नागरिक कर्तव्यों का भी पालन करें। चुनाव आने पर अपने नेता को चुनने के लिए सोच-समझकर वोट करें। सड़क पर ट्रैफिक के नियमों का पालन करें तो ट्रैफिक जाम नहीं लगेगा। इसी तरह से अपने आसपास साफ-सफाई रखेंगे तो स्वच्छता रहेगी, साथ में विभिन्न रोगों से भी बचाव होगा। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से आज 3.54 करोड़ रुपए के बाबा के दरबार में विकास कार्य होंगे। बाबा का आशीर्वाद ऐसा हो कि यहां पर 30 करोड़ के विकास कार्य जल्दी हों।

मिली यह विकास की सौगातें
बुधवार को महापौर द्वारा 3.54 करोड़ रुपए की लागत से श्रीमनकामेश्वर मंदिर कोरिडोर का शिलान्यास किया गया। 2.98 करोड़ रुपए की लागत से यमुना किनारा स्थित काली मंदिर के पास सौंदर्य कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही यमुना किनारा रोड पर हाथी घाट पर 2.99 करोड़ रुपए की लागत से घाट के सौंदर्यीकरण के कार्य का शिलान्यास किया। 59.17 लाख रुपए की लागत से सराय बेगा में सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। इसके साथ ही 2.57 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले लोहामंडी जोनल कार्यालय पर सिटीजन फेसिलिटेशन सेंटर का लोकार्पण हुआ।

लोहामंडी जोन के जगदीशपुरा भीमनगर में 75.26 लाख रुपए की लागत से सीसी फर्श, जल निकासी के लिए आरसीसी नाले के कार्य का शिलान्यास किया। 1.93 करोड़ रुपए की लागत से फतेहाबाद रोड स्थित होटल रमाडा से सेल्फी प्वॉइंट तक 11 मीटर तिरंगा पोल स्थापित किए जाने के कार्य का लोकार्पण किया गया। 4.79 करोड़ रुपए की लागत से राहुल नगर बोदला में तालाब के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया गया। लोहामंडी जोन से सेक्टर-7 में सौ फुटा रोड पर 43.98 लाख रुपए की लागत से नाला निर्माण के कार्य का शिलान्यास किया गया। फतेहाबाद रोड स्थित होटल रमाडा के पास 1.12 करोड़ रुपए की लागत से प्रवेश द्वार के कार्य का लोकार्पण किया गया। ताजगंज क्षेत्र के तेलीपाड़ा में 18.50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया गया।

लोहामंडी जोन में खतैना नाले की पुलिया का 32.79 लाख रुपए की लागत से पुनः निर्माण के कार्य का शिलान्यास किया गया। 1.33 करोड़ रुपए की लागत से सीनियर केयर सेंटर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। हरीपर्वत जोन से बाईं का बाजार क्षेत्र में 49.52 लाख रुपए की लागत से आरसीसी द्वारा नाली निर्माण के कार्य का लोकार्पण किया गया। जगनेर रोड पर दोनों साइड 33.72 लाख रुपए नालों का आरसीसी द्वारा निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।

इस दौरान श्रीमनकामेश्वर मंदिर के बड़े महंत हरिहर पुरी, नगर निगम के उपसभापति रवि बिहारी माथुर, पार्षद शरद चौहान, अनुज शर्मा, आरती शर्मा, विक्रांत कुशवाह, अमित पटेल, प्रकाश केसवानी उर्फ शेरा, बनवारी लाल खटीक, निरंजन सिंह कैन, निशांत सिकरवार, हेमा चौहान, पूजा वाल्मीकि, राधारानी, मधु माहौर, विजय वर्मा, मंगल सिंह चौहान, फूल प्यारी, श्यामवीर अग्रवाल, राहुल शर्मा, राकेश जैन, गजेंद्र पिप्पल सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता व व्यापारी मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Temperature @ 18 degree

आगरालीक्स आगरा में सुबह के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है,...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 22nd October 2026

आगरालीक्स आगरा का 22 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ जियो आईपीओ ने...

टॉप न्यूज़

Agra News: ‘Havan’ performed in Agra for the good health of former Deputy Prime Minister Lal Krishna Advani

आगरालीक्स…आगरा में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया...

टॉप न्यूज़

Agra News: Flight timings for Mumbai and Bengaluru from Agra are changing, effective October 25…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 25 अक्टूबर से बदल रहा मुंबई और बेंगुलरु की फ्लाइट...

error: Content is protected !!