आगरालीक्स…आगरा सहित पूरे देश में पेट्रोल—डीजल के दाम घटे. सरकार ने किया ऐलान. जानें कितने रुपये हुए कम
लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी करने का निर्णय लिया गया है. जानकारी के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतें दो रुपये प्रति लीटर कम की गई हैं. नई दरें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू होंगी
केंद्रीय मंत्री हरीदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया है कि पेंट्रोल और डीजल के दाम दो रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है.
आगरा में अभी तक पेट्रोल 96.39 रुपये प्रति लीटर था जो कि अब सुबह 6 बजे के बाद से 94.39 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा.
इसके अलावा आगरा में डीजल 89.56 रुपये प्रति लीटर था जो कि अब सुबह 6 बजे के बाद 87.56 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा.