आगरालीक्स…आगरा में होने लगी गर्मी. दिन में तेज धूप, रात का भी तापमान बढ़ा. सस्ते और अच्छे एसी के लिए Digital World शोरूम पर जाएं…
आगरा में दिन में अब गर्मी होने लगी है. धूप का प्रभाव इतना तेज है कि थोड़ी देर में ही धूप जलाने लग जाती है. रात का तापमान भी बढ़ा है. घरों आफिसों में पखें चलना शुरू हो गए हैं. लोग भी दिन के समय हल्के कपड़ों में नजर आ रहे हैं. हालांकि शाम होने के बाद मौसम में ठंडापन हो जाता है. ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए यह मौसम ज्यादा परेशानी देने वाला हो रहा है. खांसी, जुकाम व बुखार की समस्याएं बढ़ रही हैं.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में दो तीन दिन के अंदर अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान के 20 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 15/03/24) 32.0
Departure from Normal(oC) 0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 15/03/24) 17.3