आगरालीक्स…आगरा के निजी अस्पताल में बच्चे की मौत पर हंगामा. परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप. डॉक्टर ने कहा—बच्चा सीरियस था, पहले ही बता दिया था
आगरा के रामबाग ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित गुप्ता चाइल्ड केयर अस्पताल में बच्चे की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया. परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया और स्टाफ को अनट्रेंड बताया. परिजनों के अनुसार साढ़े 12 बजे तक बच्चा ठीक था, पैसे भी जमा करा दिए गए थे लेकिन एक—डेढ़ घंटे बाद सूचना दी गई कि बच्चे की मौत हो गई है.
इस मामले में गुप्ता चाइल्ड केयर अस्पताल के डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि 13 तारीख को बच्चे को भर्ती कराया गया था. बच्चे की कंडीशन पहले से ही सीरियस थी.परिजनों को बता दिया गया था कि कोशिश की जाएगी, बच्चे की हालत ठीक नहीं है. बच्चे को एनआईसीयू में भर्ती किया. इसके बाद जांच आदि की गई तो पता चला कि बच्चे के फेंफड़े फटे थे. इस पर उन्होंने परिजनों को बताया कि ट्यूब नली डलेगी. फिर भी कोई गारंटी नहीं है. चाहें तो बच्चे को किसी दूसरी जगह ले जा सकते है. लेकिन परिजनों ने कहा कि आप उपचार कीजिए जिसके बाद बच्चे का इलाज जारी रखा. आज बच्चे की मौत पर परिजन जो आरोप लगा रहे हैं वो निराधार हैं. डॉ. गुप्ता ने कहा कि वो यहां पर 15 साल से प्रैक्टिस कर रहे हैं और उनका स्टाफ भी पूरी तरह से ट्रेंड है. सीएमओ आफिस में भी रजिस्ट्रेशन है.