आगरालीक्स…आगरा में अकेले रह रहे बुजुर्ग 6 दिन से नहीं निकले थे बाहर. बदबू आने पर तोड़ा दरवाजा….वीडियो के लिए क्लिक करें…
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में एक 75 साल के बुजुर्ग व्यक्ति का शव कमरे के अंदर बंद मिला. वह छह दिन से बाहर नहीं निकले थे. आज कमरे में से बदबू आने पर पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस घर पहुंची. वीडियोग्राफी करके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर बुजुर्ग आरबी माथुर की लाश पड़ी हुई थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मृतक बुजुर्ग यहां अकेले रहते थे और इनके बच्चे बाहर.
मामला शाहगंज क्षेत्र के साकेत कॉलोनी चौराहे के पास का है. यहां 75 वर्षीय आरबी माथुर रहते थे. आरबी माथुर पेशे से लेखक थे. इनके बच्चे बाहर रहते हैं और ये यहां पर अकेले. पिछले छह दिन से आरबी माथुर बाहर नहीं निकले थे. कमरे के अंदर से बदबू आ रही थी. ऐसे में पड़ोसी जसवीर सिंह अरोड़ा ने आशंका होने पर थाना शाहगंज पुलिस को सूचना दी. पुलिस यहां पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था. ऐसे में वीडियोग्राफी करके दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर आरबी माथुर का शव पड़ा हुआ था. पुलिस के अनुसार शव चार से पांच दिन पुराना है. पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है.