Friday , 4 September 2026
Home आगरा Loksabha Election 2024 : 12 option for Photo Voter ID #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Loksabha Election 2024 : 12 option for Photo Voter ID #agra

216

आगरालीक्स…. आगरा में लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाने वाले मतदाताओं को 12 प्रकार के वैकल्पिक फोटो पहचान पत्र की व्यवस्था की गई है।


अपर जिलाधिकारी (नगर)/उप जिला निर्वाचन अधिकारीअनूप कुमार ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिये मतदाता फोटो पहचान पत्र के विकल्प के संबंध में प्रतिरूपण को रोकने की दृष्टि से मतदान के समय मतदाता को अपनी पहचान सिद्ध करने हेतु अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा, परन्तु ऐसे मतदाता जो अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते है, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिये वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों यथा- आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंको/ डाकघरों द्वारा जारी किये गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राईविंग कार्ड, एनपीआर के अन्तर्गत आरजीआई द्वारा जारी किये गये स्मार्ट कार्ड, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गये फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किये गये सरकारी पहचान पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा।

फोटोयुक्त मतदाता फोटो पहचान पत्र में मामूली विसंगतियों को नजर अंदाज कर देना चाहियें बशर्त मतदाता की पहचान मतदाता फोटो पहचान पत्र द्वारा सुनिश्चित की जा सके। यदि कोई मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रदर्शित करता है, जो कि किसी अन्य विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जारी किया गया है, ऐसे मतदाता फोटो पहचान पत्र भी पहचान स्थापित करने हेतु स्वीकृत किये जायेंगे, बशर्त निर्वाचक का नाम, जहाँ वह मतदान करने आया है, उस मतदेय स्थल से संबंधित निर्वाचक नामावली में उपलब्ध होना चाहिए। फोटोग्राफ इत्यादि के बेमेल होने के कारण मतदाता की पहचान सुनिश्चित करना सम्भव न हो, तब मतदाता को उपरोक्त वैकल्पिक फोटो दस्तावेज को प्रस्तुत करना होगा। उपरोक्त किसी भी बात के होते हुए भी प्रवासी निर्वाचक, जो अपने पासपोर्ट में विवरणों के आधार पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 20 क के अधीन निर्वाचक नामाविलयों में पंजीकृत हैं, उन्हें मतदान केन्द्र में उनके केवल मूल पासपोर्ट (तथा किसी अन्य पहचान दस्तावेज के आधार पर नहीं) के आधार पर ही पहचाना जायेगा। उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि मतदाता सूचना पर्ची को मतदाता के पहचान दस्तावेज के रूप में नहीं माना जायेगा। मतदाता को अपनी पहचान सिद्ध करने के लिये मतदाता सूचना पर्ची के साथ वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई 01 साथ लाना अनिवार्य होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Hospital owner lodge FIR against Patient Attendant & relatives

आगरालीक्स आगरा के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरीज की मौत होने...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 1.60 Lakh Fine for using bad quality oil in French Fries in Agra

आगरालीक्स आगरा में एक बड़ी ब्रांड पर फ्रेंच फ्राइज तलने के लिए...

बिगलीक्स

Agra News Live: Route diversion for Janmashtami in Agra from 4 PM on 4th September 2026

आगरालीक्स आगरा में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रूट डायवर्जन किया गया है।...

आगरा

Obituaries of Agra on 4th September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!