नईदिल्लीलीक्स… पीएम मोदी ने मणिपुर हिंसा को लेकर कहा है कि संवेदनशील मुद्दे हमारी सामूहिक जिम्मेदारी। सरकार के प्रयासों से सुधरे हालात..
भारत सरकार ने समय से किया हस्तक्षेप
पीएम मोदी ने यह बात असम ट्रिब्यून अखबार को दिए एक साक्षात्कार में कही। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के समय से हस्तक्षेप और मणिपुर सरकार के प्रयास से स्थिति में जबरदस्त सुधार हुआ है।
संघर्ष के दौरान शाह रहे मौजूद, 15 बैठकें कीं
उन्होंने कहा कि जब संघर्ष चरम पर था तब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वहां मौजूद रहे और संघर्ष को सुलझाने के लिए करीब 15 बैठकें कीं।
संघर्ष समाप्त कराने को पूरी मशीनरी लगाई
संघर्ष को समाप्त कराने के लिए सभी संसाधन और पूरी मशीनरी को लगा दिया गया था।
राहत और पुनर्वास कार्यक्रम तेज, वित्तीय पैकेज भी
मणिपुर की स्थिति और जातीय सद्भाव को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य की स्थिति में जबरदस्त सुधार हुआ है। गृहमंत्री अमित शाह ने बैठकें की। साथ ही राहत एवं पुर्नवास का कार्यक्रम तेजी से चलाया जा रहा है। आश्रय शिविरों में रह रहे लोगों को वित्तीय पैकेज दिए जा रहे हैं। पुनर्वास की प्रक्रिया जारी है। राज्य सरकार को हर संभव मदद दी जा रही है।