आगरालीक्स… आगरा के शहीद स्मारक पर न सफाई और ना ठीक से रखरखाव, करोड़ों रुपये से चल रहे निर्माण कार्य की गति तेज न होने पर नोटिस।
संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक का कमिश्नर रितु माहेश्वरी ने निरीक्षण किया गया। पार्क का रखरखाव एवं सफाई की स्थिति खराब मिली। यहां दो कर्मचारी सफाई करते हुए मिले। निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई। शहीद स्मारक पर विकास कार्य करा रही कार्यदायी संस्था को मैनपाॅवर बढ़ाने एवं निर्माण में तेजी लाने अन्यथा की स्थिति में कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये। सुभाष पार्क, एमजी रोड़ का निरीक्षण किया। पार्क में चल रहे निर्माण/जीर्णोद्धार कार्य की स्थिति को देखा। कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। मैनपाॅवर बढ़ाने और कार्य प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।
रिपोर्ट की तलब
फतेहाबाद रोड़ पर डबल ट्री हिल्टन माॅडल रोड़ का निरीक्षण किया। माॅडल रोड़ के एक तरफ निर्माण कार्य की गति धीमी पायी गयी। होटल के सामने की जगह को छोड़ दिया गया इस पर नाराजगी जताई। छोड़े गये पैच की जगह पर तत्काल रैंप को तोड़ने और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं 3 माह बीत जाने के बावजूद दूसरी तरफ के माॅडल रोड़ का विवाद न सुलझ पाने पर एडीए के संबंधित अधिकारी को आड़े हाथ लिया। संबंधित पूरी रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए।
- Agra News : Commissioner not satisfied with slow progress of Development work in Saheed Smarak
- Agra News : Commissioner not satisfied with slow progress of Development work in Shaheed Smarak
- Janakpuri Mahotsava 2023 : Janak Mahal on Shree Ram Temple theme with 86 Feet Height & 200 Feet breadth in Sanjay Place #agra
- Sanjay Place #agra
- tofday news