आगरालीक्स… डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएड के री एग्जाम और श्रेणी सुधार की परीक्षा 6 नोडल केंद्रों पर होगी। 30 अप्रैल से 11 मई तक परीक्षा आयोजित करने के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश के अनुसार, 30 अप्रैल से 11 मई तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आगरा और मथुरा में दो दो नोडल केंद्र बनाए गए हैं, दो पाली में परीक्षा होगी और बहुविकल्पीय 100 प्रश्न दिए जाएंगे, जिसमें से 80 प्रश्नों का उत्तर देना होगा।
