आगरालीक्स …आगरा में दर्दनाक हादसा, कमला नगर बाईपास पर शादी समारोह से लौट रहे दंपती को वाहन ने चपेट में लिया, हादसे में पति पत्नी की मौत।
आगरा के नगला रामबल के रहने वाले आकाश पत्नी मीनू के साथ कौशलपुर में शादी समारोह में शामिल होने गए थे, मंगलवार रात को आकाश बाइक से पत्नी मीनू को लेकर लौट रहे थे। देर रात कमला नगर बाईपास पर ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया। हादसे में मीनू की मौके पर ही मौत हो गई। आकाश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसे में घायल आकाश की भी मौत
हादसे में घायल आकाश को अस्पताल में भर्ती करा दिया। आकाश की भी मौत हो गई। शादी के परिवार में पति पत्नी की मौत से कोहराम मचा हुआ है। पति पत्नी की मौत से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया।