मथुरालीक्स…पत्नी की जिद बनी पति की मौत..पत्नी के मायके से न लौटने पर परेशान पति ने खाया जहर…
मथुरा के थाना हाइवे क्षेत्र स्थित नितिन विहार कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने आज जहर खाकर अपनी जान दे दी. वह पत्नी के मायके से वापस न आने पर परेशान था. पत्नी जिद पर अड़ी थी कि वो मायके से वापस नहीं आएगी.
ये है पूरा मामला
आगरा के कागारौल में देवराज उर्फ डीएम पुत्र राजेंद्र सिंह रहता था. देवराज पेंटर था और काम के सिलसिले में वह काफी समय से मथुरा में रह रहा था. उसने थाना हाइवे अंतर्गत नितिन विहार कॉलोनी में अपना मकान भी बनवा लिया था और अपने माता पिता को भी कागारौल से यहां ले आया था. पुलिस के अनुसार शनिवार शाम को देवराज काम से वापस लौटा और अपने कमरे में जाकर सो गया. आज सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला. परिजनों ने आवास भी दी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. ऐसे में दरवाजा तोड़कर देखा तो देवराज अचेत हालत में बेड पर था.
परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए. लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद बताया कि चार साल पहले उसकी शादी आगरा के टेढ़ी बगिया की रहने वाली युवती से हुई थी. शादी के बाद कोई बच्चा नहीं है. इधर घर में क्लेश बढ़ने पर पत्नी मायके चली गई और वह वापस नहीं आ रही थी. इसी बात से परेशान होकर देवराज ने अपनी जान दे दी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. मामले में किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई है.