आगरालीक्स…. आगरा में हॉस्पिटल, लैब और क्लीनिक के नवीनीकरण के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन है, 30 अप्रैल के बाद आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।
आगरा में हर वर्ष हॉस्पिटल, लैब और क्लीनिक के पंजीकरणों का नवीनीकरण किया जाता है। इसके लिए 30 अप्रैल तक आवेदन लिए जाते हैं। अभी तक 1088 हॉस्पिटल और लैब के आवेदन आए हैं, मंगलवार रात 12 बजे तक ही नवीनीकरण के लिए आवेदन किए जा सकेंगे।
1261 हॉस्पिटल, लैब का है पंजीकरण
स्वास्थ्य विभाग में हॉस्पिटल, लैब, क्लीनिक सहित 1261 पंजीकरण हैं। इसमें से 1088 के आवेदन आ चुके हैं, 173 हॉस्पिटल और लैब ने आवेदन नहीं किए हैं। 30 अप्रैल के बाद आवेदन की प्रक्रिया बंद हो जाएगी।