मथुरालीक्स… वृंदावन में भजन गायक बाबा रसिक पागल की हत्या का मुकदमा न्यायालय के आदेश पर उन्हीं के शिष्यों पर दर्ज किया गया है।
बाबा को दवाओं की ओवरडोज देने का आरोप
भजन गायक चित्र-विचित्र समेत छह लोगों पर दवाओं की ओवरडोज देकर बाबा की हत्या का आरोप है।
चल-अचल संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत का आरोप
बाबा रसिक पागल के शिष्य रसिकधाम चामुंडा कॉलोनी वृंदावन निवासी विष्णु बावरा ने आश्रम सहित अन्य चल-अचल संपति पर कब्जा करने की नीयत से बाबा की हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पहले बेहोशी की हालत में बाबा की फर्जी वसीयत करने का षड्यंत्र रचा गया।