लखनऊलीक्स.. सुर्खियों में बनी रायबरेली सीट से राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। अमेठी में स्मृति ईरानी को कांग्रेस के यह खास शख्स देंगे टक्कर।
कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को बनाया है प्रत्याशी
यूपी की सुर्खियों में बनी दो सीट रायबरेली और अमेठी से पत्ते खोल दिए हैं। रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, जबकि केएल शर्मा को अमेठी से चुनाव मैदान में पार्टी ने उतारा है।
सोनिया गांधी रही बीस साल तक सांसद
यूपीए की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वर्ष 2004 से 2024 तक रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया, हालांकि वह अब राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुकीं हैं। रायबरेली की बात करें तो यह राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी का पारंपरिक निर्वाचन क्षेत्र रहा है।
अमेठी-रायबरेली गांधी-नेहरू परिवार का पारंपरिक क्षेत्र
अमेठी के साथ-साथ रायबरेली गांधी-नेहरू परिवार के पारंपरिक क्षेत्र रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस परिवार के सदस्यों ने कई दशकों तक इन सीट का प्रतिनिधित्व किया है।
रायबरेली में भाजपा से दिनेश प्रताप सिंह है प्रत्यशी
ज्ञात रहे कि बीजेपी ने गुरुवार को दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में वह सोनिया गांधी के हाथों पराजित हुए थे।
अमेठी से कांग्रेस के किशोरी गांधी परिवार के हैं खास
गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा यानी केएल शर्मा के अमेठी से चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर राहुल गांधी 2019 में बीजेपी की स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे।