आगरालीक्स….एक लाख के करीब पहुंचने लगी चांदी. रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ आल टाइम हाई हुए रेट. सोने के भी जानें रेट
सोना और चांदी ने आज आल टाइम हाई रेट बनाया है. इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कारोबार के दौरान आज 10 ग्राम सोना 839 रुपये महंगा होकर 74,222 रुपये का हो गया है तो वहीं आज चांदी भी आल टाइम हाई पर पहुंच गई है. ये 6,071 रुपये महंगी होकर 92,444 रुपये प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है. इससे पहले सोमवार 20 मई को चांदी 86,373 रुपये पर थी. आगरा में चांदी के रेट आज 91 हजार से अधिक रहे हैं.
इस साल सोना 10 हजार रुपये से तक बढ़ा
इस साल अब क सोने के दाम 10 हजार 870 रुपये बढ़ चुके हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार एक जनवरी को सोना 63,352 रुपये पर था तो वहीं चांदी के दाम 73,395 रुपये थे.