आगरालीक्स…आगरा में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला. शादीशुदा महिला से था प्रेम संबंध. हत्या का आरोप…
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के पोइया में आज सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला. ग्रामीणों की नजर पड़ी तो बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पर एसीपी एत्मादपुर, फिंगर प्रिंट एवं डॉग स्क्वॉयड मोके पर पहुंच गया. परिवार के लोगों ने युवक की हत्या का अरोप लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है.
आठ दिन पहले ही आया था गांव, शादीशुदा महिला से थे प्रेम संबंध
खंदौली के पोइया में कैलाशी रहते हैं. कैलाशी के छह बेटे हैं जिनमें सबसे छोटा बेटा रामकेश नागपुर में हलवाई की दुकान पर काम करता था. आठ दिन पहले ही रामकेश गांव आया था. आरोप है कि गांव की ही एक शादीशुदा महिला से रामकेश के प्रेम संबंध थे. मृतक के भाई बबलू ने बताया कि रामकेश और उस महिला को महिला के पति ने एक साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था जिसकी वजह से महिला के पति और भाइयों ने रामकेश की पिटाई लगा दी थी. शुक्रवार शाम को भी आरोपियों ने रामकेश को पीटा था.
शाम से था गायब, सुबह मिला शव
परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम से ही रामकेश गायब था. आज सुबह सूचना मिली कि उसका शव एक पेड़ से लटका हुआ है. रामकेश की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.