आगरालीक्स…. आगरा में चार साल की बच्ची की हत्या, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के शमसाबाद क्षेत्र के गांव हुमायूंपुर के रहने वाले सुभाष निषाद की चार साल की बालिका खुशबू मंगलवार को खेत में खरबूज तोड़ने के लिए गई थी। काफी देर तक वह नहीं लौटी, परिजनों ने बच्ची की तलाश की, खुशबू का शव खेत के पास मिला।
परिजनों का आरोप है कि खेत के मालिक ने खरबूज तोड़ने पर बच्ची पर ईंट से प्रहार किया, इससे उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजन बच्ची का शव लेकर थाने पर पहुंच गए। पुलिस जांच में जुटी है।