Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News : Easier treatment of heart, kidney and diabetes, this discussion on new generation medicines among experts in Agra is like a hope for patients…#agra news
आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Easier treatment of heart, kidney and diabetes, this discussion on new generation medicines among experts in Agra is like a hope for patients…#agra news

215

आगरालीक्स…ह्दय, किडनी और ​डायबिटीज के आसान होते इलाज, आगरा में विशेषज्ञों के बीच नई जनरेशन की दवाओं पर हुई यह चर्चा डायबिटीज मरीजों के लिए एक उम्मीद की तरह है

एक बार किसी को किडनी की गंभीर बीमारी हो जाए तो वह बचाव के लिए तरह-तरह के उपाय करता है। वहीं दूसरी तरफ, वैज्ञानिक लगातार नए-नए शोध कर रहे हैं ताकि दिल, लिवर, किडनी, डायबिटीज के इलाज और बचाव के बेहतर तरीके खोजे जा सकें। इस बीच डायबिटीज के इलाज में इस्तेमाल होने वाली एक नई दवा किडनी के जोखिमों को भी कम कर रही है। आगरा में विशेषज्ञों ने इसे लेकर चर्चा की।

आगरा डायबिटीज फोरम और जीरिएटिक सोसायटी आॅफ इंडिया ने ह्दय, किडनी और डायबिटीज के इलाज प र आधुनिक और नई दवाओं को लेकर चर्चा की। होटल होली डे इन में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में एडीएफ के साइंटिफिक सचिव और जीरिएटिक सोसायटी आॅफ इंडिया के प्रेसीडेंट इलेक्ट डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि जब भी किसी व्यक्ति में पहली बार डायबिटीज की पुष्टि होती है तब तक किडनी में भी कोई न कोई समस्या शुरू हो चुकी होती है। यूरिन में एल्बुमिन आना या क्रेटिनिन बनना। अब​ इसका इलाज करें या न करें धीरे—धीरे यह समस्या बढ़ने लगती है। इलाज इसकी रफ्तार को कुछ कम जरूर करता है फिर भी रोग गंभीर होता जाता है। इसे रोकने के लिए सबसे पहले शुगर और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना होता है। नई दवाओं का असर यह है कि इनसे एडवांस किडनी डिजीज को भी रिवर्स किया जा सकता है। मसलन किसी को ग्रेड थ्री किडनी डिजीज है तो उसे ग्रेड टू या वन पर लाया जा सकता है। अगर शुरूआता में ही पता लगा लिया जाए तो बीमारी को सौ फीसद तक रिवर्ट किया जा सकता है।
नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. तरूण मित्तल ने कहा कि जिस तरह बीमारियों और परेशानियों की गिनती नहीं है, उसी तरह इलाज की भी गिनती नहीं हो सकती। डायबीटीज की बात हो, लिवर की, हार्ट की। वक्त के साथ इलाज के तरीके भी बदल रहे हैं। ज्यादातर चीजों में ये बदलाव सकारात्मक और ज्यादा सक्षम नज़र आ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने डायबिटीज की एडवांस दवाओं से किडनी की बीमारियों में हो रहे फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान
इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. डीके हाजरा, डॉ. सुनील बंसल, डॉ. वरूण चौधरी, डॉ. रजनीश कुमार सिंह, डॉ. राजकुमार गुप्ता, डॉ. शम्मी कालरा आदि मौजूद थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!