नईदिल्लीलीक्स… जम्मू-कश्मीर में एक के बाद एक आतंकी हमले हो रहे हैं। डोडा में पांच जवान घायल एक आतंकी ढेर। कठुआ में हवलदार शहीद, दो आंतकी मारे..
डोडा के बेसकैंप पर हमले में पांच जवान घायल

आतंकियों ने पहले रियासी फिर कठुआ और अब डोडा में आतंकियों ने हमला किया है। मंगलवार को को डोडा जिले में सेना के एक अस्थायी संचालन बेस पर आतंकियों ने हमला करते हुए गोलीवारी शुरू कर दी।
सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया
हालांकि सुरक्षा बलों ने भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी फायरिंग की. जवानों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया हैं, जबकि, आतंकियों के हमले में पांच जवानों के घायल होने की खबर है।
कठुआ में चल रहा है आतंकियों की तलाश में अभियान
हमला ऐसे समय में किया गया है जब सुरक्षा बलों ने कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक गांव पर हमला करने वाले आतंकवादियों की तलाश में एक व्यापक अभियान शुरू किया है।
दो आंतकी मारे, चना-चपाती व चॉकलेट भी बरामद
कठुआ में अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं। आतंकियों के पास से ग्रेनेड, चॉकलेट, चना-चपाती, एक लाख की करेंसी, पाकिस्तान की पेनकिलर्स समेत अन्य सामान बरामद।