नईदिल्लीलीक्स…पीएम मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इटली पहुंच चुके हैं।
एआई, एनर्जी, अफ्रीका पर होगा फोकसः पीएम
जी-7 शिखर सम्मेलन आउटरीच सत्र में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), एनर्जी, अफ्रीका और भूमध्यसागरीय क्षेत्र पर हमारा फोकस होगा।
तीसरे कार्यकाल की पहली विदेश यात्रा
उल्लेखनीय है कि मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी यह पहली विदेश यात्रा है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि आउटरीच सत्र में ग्लोबल साउथ के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा.