Monday , 9 November 2026
Home आगरा Agra News: Shri Banke Bihari Educational Society of Agra started cold water service at 100 places…#agranews
आगरा

Agra News: Shri Banke Bihari Educational Society of Agra started cold water service at 100 places…#agranews

263

आगरालीक्स…आगरा की इस संस्था ने 100 स्थानों पर शुरू की प्याऊ, भीषण गर्मी में पशु—पक्षियों को बचाने के लिए भी किया जा रहा प्रयास

इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से बेजुबान पशु-पक्षियों को बचाने के लिए श्री बांकेबिहारी एजुकेशनल सोसाइटी ने बड़ी पहल की है। सोसाइटी द्वारा 100 स्थानों को चिह्नित करके प्याऊ लगाए गए हैं। शनिवार को सेक्टर 3 स्थित होटल ग्वाल पैलेस के बाहर आयोजित कार्यक्रम में इस प्याऊ का उद्घाटन एमएलसी डॉ आकाश अग्रवाल द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने सोसाइटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी से पशु-पक्षियों को बचाना बेहद जरूरी है। इसके लिए सबसे अच्छा माध्यम यही है कि अधिक से अधिक प्याऊ लगाए जाएं। घरों की छत पर किसी बर्तन में पानी भरकर रखा जाए। इसके अलावा घरों के बाहर मिट्टी के बड़े कटोरों में पानी भरकर रखा जाए।

सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने कहा कि श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी आम लोगों से लेकर पशु-पक्षियों तक की सेवा करने में लगी हुई है। बिना किसी सरकारी मदद के यह सेवा आने वाले तीन महीने तक चलेगी। अलग अलग प्याऊ खोल रहे है तो गायों के लिए टंकियां रखवाने का कार्य किया जा रहा है। सोसाइटी से जुड़े डॉ योगेश बिंदल, डॉ कैलाश सारस्वत, विकास भारद्वाज, अमित रावत, पवन कुमार मिश्रा, नकुल सारस्वत, रामू परमार, संजय बंसल, भुवन बंसल, गीता रानी ने कहा कि गर्मियों के दिनों में पानी की सेवा सबसे बड़ा परोपकार माना जाता है। सभी अतिथियों ने श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी परिवार की सराहना की।

श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने बताया कि इस बार 100 से ज्यादा स्थानों पर टंकियां रखवाने का संकल्प लिया गया है। इसके लिए उन्होंने टंकियां एडवांस में बनवाई हैं। इनमें से दर्जनो टंकियां लेकर उन्हें रखवा दिया है। यह टंकियां ऐसे स्थान पर रखवाई गई हैं, जहां पर लोगों ने बेजुबान पशु पक्षियों जानवरों के लिए टंकियों में पानी भरने का संकल्प लिया है। इस मौके पर लंकेश दीपक सारस्वत,नवल बाबा,अविनाश वर्मा, गब्बर राजपूत,प्रवीन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Diwali 2026: Know the auspicious time of Laxmi-Ganesh Pujan

आगरालीक्स...दिवाली पर लक्ष्मी—गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त जानें. घर और आफिसों के...

आगरा

Obituaries of Agra on 8th November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Models and self-confidence of little scientists win hearts at DEI PV Primary School in Agra…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के डीईआई पीवी प्राथमिक ​स्कूल में नन्हे वैज्ञानिकों के मॉडल्स और...

आगरा

Find out the auspicious timing for the Lakshmi-Ganesha puja for homes and offices this Diwali

आगरालीक्स...दिवाली पर लक्ष्मी—गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त जानें. घर और आफिसों के...

error: Content is protected !!