Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: All the universities of the state including Dr. Bhimrao Ambedkar University of Agra will make Guinness Book of World Records for taking oath to do Yoga…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: All the universities of the state including Dr. Bhimrao Ambedkar University of Agra will make Guinness Book of World Records for taking oath to do Yoga…#agranews

136

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि सहित प्रदेश के सभी विवि योग करने की शपथ लेने का बनाएंगे गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड…

डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय योग करने की शपथ लेने का गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाएंगे। ऐसे में डॉ भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा के आवासीय संस्थान और कालेजों के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र, परिवारीजन, पूर्व छात्रों के साथ ही उनके स्वजन योग करने की शपथ लें रहे हैँ. विश्व योग दिवस पर विश्वविद्यालय की कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देशन में प्रदेश के विश्वविद्यालयों में योग करने के लिए शपथ ग्रहण का गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए आनलाइन पोर्टल का लिंक जारी किया गया है. 21 जून को विश्व योग दिवस पर प्रदेश में सबसे ज्यादा योग करने की शपथ विश्वविद्यालय और कालेजों में दिलवाई जानी है। जिसके तहत आज कुलपति प्रो आशुरानी और कुलसचिव डॉ राजीव कुमार ने जुबली हॉल पालीवाल पार्क में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सभी कर्मचारियों के साथ मिलकर शपथ ली.

कुलपति प्रो आशुरानी ने सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबको योग करना चाहिए योग करने से कोई रोग नहीं होता इस बार विश्व योग दिवस के अवसर पर राजभवन लखनऊ के द्वारा निर्देशित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के द्वारा योग की शपथ ली जा रही है जिसमें सभी छात्र, शिक्षक, कर्मचारी, पुरातन छात्र मिलकर इस अभियान में भागीदारी निभा रहे हैं तथा महामहिम कुलाधिपति के द्वारा निर्देशित इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं, प्रतिज्ञाएं कराई जा रही हैं. इसके प्रमाण पत्र डाउनलोड करते हुए देखे जा सकते हैं. इस अवसर पर कर्मचारी साथियों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो आशु रानी ने सभी से स्वस्थ रहने की अपील की योग करने की अपील की अपने मित्रों व परिजनों को भी योग करने के लिए प्रेरित करें.कुलसचिव डॉ राजीव कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में उपस्थित परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश, उप कुलसचिव श्रीमती ममता सिंह, श्री अनूप केशरवानी, अनिल श्रीवास्तव, डॉ संतोष यादव सहित सभी कर्मचारी साथी उपस्थित रहे.इसके साथ ही आज सुबह 8 बजे सभी दैनिक वेतन कर्मचारियों ने भी गेस्ट हाउस, स्वामी विवेकानंद, खंदारी परिसर में एकत्र होकर शपथ ली.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Honoring Meritorious Students of the 2025-26 Session at Mahi International School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई 10वीं के मेधावियों का किया...

आगरा

Agra Metro: Preparations for high-speed trial from Mankameshwar to ISBT in full swing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो ट्रेन का मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक होगा हाईस्पीड में...

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

error: Content is protected !!