बिहारलीक्स…. कंचनजंगा एक्सप्रेस में पीछे से मालगाड़ी ने मारी टक्कर, तीन डिब्बे पटरी से उतरे, आठ की मौत, 30 घायल। पीएम मोदी ने दो दो लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की।
सोमवार को सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) को पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। कंचनजंगा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, तीनों बॉगी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के साथ ही एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। आठ यात्रियों की मौत की खबर आ रही है, प्रशासन ने पांच की मौत की पुष्टि की है। 30 घायल हैं।
पीएम मोदी ने की दो दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा
हादसे में जिन यात्रियों की मौत हुई है उन्हें दो दो लाख रुपये के मुआवजे की पीएम नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है। वहीं, हादसे के घायलों को 50- 50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है।