Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Shri Jagannath Mahabhishek in Agra from 22nd June. Shri Hari will appear in the form of Gajanan during the Snan Yatra…#agranews
आगरा

Agra News: Shri Jagannath Mahabhishek in Agra from 22nd June. Shri Hari will appear in the form of Gajanan during the Snan Yatra…#agranews

147

आगरालीक्स…आगरा में श्री जगन्नाथ महाभिषेक 22 जून से. स्नान यात्रा में गजानन स्वरूप में दर्शन देंगे श्रीहरि. पंच नदियों के जल से होगा अभिषेक

श्रीजगन्नाथ महाभिषेक (स्नान यात्रा) में 22 जून को श्रीहरि बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग गजानन स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे। खास बात है कि इस पावन अवसर पर भगवान की पोशाक व श्रंगार सामग्री को कई महीनों की मेहनत के बाद आगरा में ही भक्तों द्वारा तैयार किया गया है। जरी व रेशमी धागों से सुसज्जित आकाशीय रंग की पोशाक में जगन्नाथ भगवान महाभिषेक के उपरान्त भक्तों को दर्शन देंगे।

कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कान) के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में जानकारी देते हुए बताया कि 22 जून को मंगला आरती के उपरान्त राज भोग के उपरान्त श्रीजगन्नाथ भगवान शोभायात्रा मृदंग और मंजीरों संग हरि कीर्तन करते हुए मंदिर से महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर के लिए प्रस्थान करेगी। जहां षोड़श उपचार (16 प्रकार की सामग्री भगवान को अर्पित करने) के बाद भगवान का पंच नदियों के जल, पंचामृत, पंचगव्य व फलों के रस के 251 कलशों अभिषेक होगा। अभिषेक के उपरान्त गजानन स्वरूप में भगवान का श्रंगार किया जाएगा। उड़ीसा की नृत्य नाटिका जगन्नाथ अष्टगम का मंचन आगरा के ही भक्तजन करेंगे। 22 जून के बाद श्रीजगन्नाथ मंदिर के पट भक्तों के लिए बंद हो जाएंगे। इसके उपरान्त भगवान लगभग 15 दिन बाद भक्तों को नयन उत्सव में दर्शन देंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, कांता प्रसाद अग्रवाल, राहुल बंसल, आशु मित्तल, गौरव बंसल, केशव अग्रवाल, अखिल बंसल, विकास बंसल लड्डू, अमित बंसल, विमल नयन फतेहपूरियां, ओमप्रकाश अग्रवाल संजय कुकरेजा, बृजेश अग्रवाल राजीव मल्होत्रा, नीलेश कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।

22 जून को श्रीजगन्नाथ महाभिषेक महोत्सव में किस समय क्या कार्यक्रम होगा
-दोपहर 12 बजे श्रीजगन्नाथ मंदिर से महाराजा अग्रसेन सेवा सदन तक शोभायात्रा।
-दोपहर 2 बजे हरिनाम संकीर्तन।
-दोपहर 3 बजे महाभिषेक।
-शाम 6 बजे प्रवचन।
शाम 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम।
शाम 8 बजे महाआरती।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!