आगरालीक्स…आगरा आगमन पर केंद्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल का जोरदार स्वागत. 1101 पौधे लगाने का लिया संकल्प…
केंद्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल कार्यभार संभालने के बाद गुरुवार शाम को पहली बार आगरा आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया. केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल केंद्रीय मंत्री बनने पर प्रथम बार आगरा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता विकास भारद्वाज, रघु पंडित, श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा के नेतृत्व प्रतापपुरा चौराहे पर 101 किलो की फूल माला पहनाकर किया गया.
प्रो एसपी सिंह बघेल ने केंद्रीय मंत्री बनने पर 1101 पेड़ लगाने का संकल्प लिया. केंद्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने कहा कि देश में स्वस्थ वातावरण और समृद्ध भारत बनाने के लिए पेड़ लगाने के संकल्प की सराहना की.