आगरालीक्स…आगरा में एक और पर्यटक की मौत. ताजमहल देखने आई पर्यटक शिल्पग्राम में हुई बेहोश.
आगरा में ताजमहल देखने आई एक पर्यटक की मौत हुई है. महिला पर्यटक आंध प्रदेश की रहने वाली थी और आगरा ताजमहल देखने के लिए आई हुई थी. शिलपग्राम में बेहोश होने के बाद उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक महिला का नाम 59 वर्षीय लिंगाला पुण्यवथी पत्नी वेंकेटेश्वरा राव निवासी कोठा वारी स्ट्रीट गुड़ीवाड़ा कृष्णा आंध्रप्रदेश था.
दो पर्यटकों की पहले हो चुकी है मौत
आगरा में भीषण गर्मी के कारण ताजमहल का दीदार करने आने वाले पर्यटक गर्मी के कारण बेहोश व बीमार हो रहे हैं. लगातार पर्यटकों के बीमार होने की घटनाएं हो रही हैं. वहीं बीते दिनों आगरा में दो पर्यटकों की भी मौत हो चुकी है जिसका कारण भी गर्मी बताया गया है.