आगरालीक्स…छोटी सी उम्र में शतरंज की बिसात पर बड़ी चाल, स्नेग्धा, श्रेयस, पार्थ, आदर्श, विनायक, मन, श्लोक दो—दो अंक से आगे, शतरंज महोत्स में कौन किस पर भारी…
आगरा में जिला शतरंज खेल संघ की ओर से जिला शतरंज महोत्सव वॉल्यूम 5 शनिवार को मुरली विहार स्थित ब्रेन ट्री स्कूल में शुरू हुआ। अंडर 15 शतरंज चैंपियनशिप में पहले दिन मुकाबलों का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्रेन ट्री स्कूल कीं डायरेक्टर उर्वशी कुमारी ने पहली चाल से किया।
टूर्नामेन्ट डायरेक्टर डाॅ. मनीष कुमार ने बताया कि ओपन वर्ग में 23 तथा बालिका वर्ग में 7 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। भाग लेने वाले खिलाड़ियों में 7 खिलाड़ी शतरंज की सर्वोच्च अंतर्राष्ट्रीय संस्था फिडे द्वारा रेटेड हैं। प्रत्येक वर्ग में प्रथम चार स्थानों पर आने वाले खिलाड़ी अंडर 15 उत्तर प्रदेश चैस चैंपियरशिप में आगरा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। पहले 2 राउंड्स की समाप्ति पर शीर्ष वरीयता प्राप्त श्रेयस सिंह, पार्थ गुप्ता, आदर्श सारस्वत, विनायक अग्रवाल, मन अग्रवाल एवं श्लोक जैन 2 अंक बनाकर बढ़त बनाये हुए हैं। बालिका वर्ग में स्नेग्धा जैन दो अंक बनाकर बढ़त बनाये हुए हैं। जिला शतरंज संघ अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव जी ने बताया कि ओपन वर्ग में पांच एवं बालिका वर्ग में कुल तीन राउंड्स का खेल होगा। राणा प्रताप सिंह टूर्नामेंट के मुख्य आॅर्बिटर थे। चैंपियनशिप का समापन रविवार को होगा। उद्घाटन समारोह में दीपक राठौर, नीरज कुमार, विद्यालय की उपप्रधानाचार्या शिखा राना एवं एडमिन आॅफिसर अजय कुमार आदि मौजूद रहे।