आगरालीक्स….आगरा में मौसम सुहाना. वीकेंड को एंज्वॉय करने फैमिली और दोस्तों के साथ निकले लोग. बाजारों में रौनक..
आगरा में बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. आज दोपहर को हुई बारिश के कारण उमसभरी गर्मी से भी राहत मिली है. शनिवार का दिन होने के कारण लोग वीकेंड को एंज्वॉय करने के लिए अपने फैमिली और दोस्तों के साथ निकले हैं. शहर के रेस्टोरेंट्स, होटल्स, मॉल्स और बाजारों में लोगों की चहलपहल दिखाई दे रही है.
स्कूल खुलने से पहले का लास्ट वीकेंड
यह वीकेंड इसलिए भी खास है क्योंकि सोमवार से सभी निजी स्कूल खुल रहे हैं. ऐसे में बच्चों को घुमाने और बाहर खाना खिलाने व खरीदारी कराने के लिए लोग निकले हैं. रेस्टोरेंट्स के अलावा मूवी देखने के लिए भी फैमिलीज निकल रही हैं. बच्चे भी वीकेंड को एंज्वॉय कर रहे हैं.