आगरालीक्स…आगरा के सूरसदन, चौपाटी सहित कई जगह बड़ी स्क्रीन पर टी20 विश्व कप फाइनल मैच. भारत ने टॉस जीता. रोमांच चरम पर
टी20 विश्व कप का फाइनल आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बारबोडस मैदान में खेला जा रहा है. भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारत की ओर से टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. अफ्रीका ने भी अपनी वही प्लेइंग इलेवन मैच में उतारी है.
आगरा में बड़ी स्क्रीन पर फाइनल मैच
आगरा में बड़ी स्क्रीन पर फाइनल मैच देखने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं. शहर के मल्टीप्लैक्स से लेकर रेस्टोरेंट, होटल्स और आगरा चौपाटी पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं. इसके अलावा मध्य में स्थित सूरसदन में भी बड़ी स्क्रीन पर फाइनल मैच दिखाया जा रहा है. होटल्स और रेस्टोरेंट्स की ओर से कस्टमर्स के लिए इस दौरान तरह—तरह के आफर्स भी दिए जा रहे हैं. वहीं घरों में भी लोग मैच देखने के लिए पूरे परिवार के साथ जुट गए हैं. सभी को आशा है कि आज भारत विश्व कप ट्राफी अपने नाम करेगा.