Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News : Pink Rojgar Mela on 5th July 2024 in Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Pink Rojgar Mela on 5th July 2024 in Agra #agra

164

आगरालीक्स ….आगरा में महिलाओं के लिए पिंक रोजागार मेला, 100 से अधिक पदों पर होगी भर्ती।


सहायक निदेशक, (सेवायोजन) के अनुसार, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगरा द्वारा दिनांक5 जुलाई को सुबह 10 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, साई का तकिया, एमजीरोड, आगरा परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क पिंक रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में सिनर्जी कन्सलटेंन्ट द्वारा हिन्दुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड कम्पनी के लिए लगभग 100 रिक्त पदों पर महिला अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। ( Pink Rojgar Mela on 5th July 2024 in Agra )

प्रतिभाग करने हेतु महिला अभ्यर्थी की आयु 20-30 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता 10वीं/12वीं पास होना अनिवार्य है। मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल रोजगारसंगम.यूपी.जीओवी.इन पर अथवा एन0सी0एस0 पोर्टल (एनसीएस.जीओवी.इन) पर अपना ऑनलाइन पंजीयन कराकर दिनांक 05-07-2024 तक आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते हैं तथा अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों एवं बायोडाटा सहित उक्त दिनांक को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।
ऐसे कराएं पंजीकरण

सहायक निदेशक, (सेवायोजन) ने आगे यह भी अवगत कराया है कि “रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले अपने ब्राउजर में रोजगारसंगम.यूपी.जीओवी.इन पोर्टल खोलकर ऊपर दायीं ओर साइनअप/लॉगिन में जाकर जॉबसीकर ऑप्शन का चयन करें। साईन अप पेज पर सभी सूचनाएं भरकर सबमिट करने पर प्राप्त ओटीपी को वेरीफाई करें। इसके पश्चात मोबाइल नम्बर व पासवर्ड डालकर साईन-इन करें। विवरण पेज खुलने पर पर्सनल डिटेल, एड्रेस, फिजीकल डिटेल, कैरियर प्रोफाईल, एजूकेशन क्वालिफिकेशन, लैंग्वेज, एक्सपीरियंस, स्किल आदि ऑप्शन दिखायी देंगे। सभी ऑप्शन पूर्ण रूप से भरकर दुबारा चैक करने के पश्चात डाक्यूमेंट अपलोड करें। इसके पश्चात सबमिट व लॉक बटन पर प्रेस करने पर रजिस्ट्रेशन नम्बर प्राप्त हो जायेगा“। 
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!