आगरालीक्स…आगरा के मर्चेंट नेवी इंजीनियर अनिल कुमार की पार्थिव देह सात जुलाई को चीन से आएगी…
आगरा के रहने वाले मर्चेंट नेवी इंजीनियर अनिल कुमार की चीन में मौत हो गई है. लेकिन इनकी पार्थिव देह अभी तक आगरा नहीं आई है. 12 जून को परिवार को इनके मौत की जानकारी दी गई. तब से परिवार मृत अनिल कुमार की पार्थिव देह के आगरा आने का इंतजार कर रहा है. लेकिन पीड़ित परिवार के भारी शोक के बीच एक राहत की खबर ये आई है कि मृत इंजीनियर अनिल कुमार का शव 7 जुलाई को चीन से भारत लाया जाएगा.
केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव संदीप कुमार से हुई बातचीत का हवाला दिया. इसमें संदीप कुमार ने उन्हें बताया कि चीन के शंघाई स्थित वाणिज्य दूतावास ने कहा है कि अनिल कुमार की पार्थिव देह पांच जुलाई को शंघाई—इंस्ताबुल फ्लाई संख्या टीके 6481 से भेजा जा रहा है. छह जुलाई को इंस्ताबुल—दिल्ली फ्लाइट टीके 0716 से इसे दिल्ली भ्ेजा जाएगा. यह फ्लाइट सात जुलाई को सुबह चार बजकर 50 मिनट पर दिल्ली पहुंच जाएगी.
चाणक्यपुरी के साईंधाम अपार्टमेंट में रहने वाले अनिल कुमार का विगत 12 जून को चीन में हार्ट अटैक से निधन हो गया था. परिवार अभी तक उनका शव वापस नहीं आने को लेकर परेशान है. परिवार में मां राम किशोरी, पत्नी अंजुलता और बच्चे हैं.