आगरालीक्स ….नीट यूजी की काउंसलिंग पर कल यानी आठ जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में होने जा रही सुनवाई के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। जुलाई के अंत तक नीट यूजी की काउंसलिंग कराने के संकेत दिए जा रहे हैं, छात्र नीट यूजी को रद करने की मांग कर रहे हैं। ( NEET UG 2024 : Hearing in SC on 8th July 2024 )
देश के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए आयोजित नीट यूजी 2024 का रिजल्ट चार जून को घोषित किया गया था। नीट यूजी के रिजल्ट में गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोप लगने के बाद जांच चल रही है। इसी बीच शनिवार यानी छह जुलाई से नीट यूजी की काउंसलिंग होनी थी इसे स्थगित कर दिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट में आठ जुलाई को सुनवाई
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में आठ जुलाई को सुनवाई होनी है। छात्र परीक्षा रद करने की मांग कर रहे हैं जबकि शिक्षा मंत्रालय ने कोर्ट के सामने हलफनामा पेश कर पूरी परीक्षा रद ना करने की मांग की है।