Monday , 21 September 2026
Home आगरा Agra News: Municipal Commissioner blacklisted the implementing organization for not constructing toilets on time…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Municipal Commissioner blacklisted the implementing organization for not constructing toilets on time…#agranews

277

आगरालीक्स…आगरा नगर निगम ने एक कंपनी को 50 जगह टॉयलेट बनाने का ठेका दिया. अब इस कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है. जानें इसका कारण

शहर के विभिन्न स्थानों पर डीओबीटी पद्वति पर बनने वाले सार्वजनिक शौचालयों एवं मूत्रालयों का निर्माण समय से न करने पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्यदायी सस्था को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। कानपुर की कंपनी मैसर्स एनएनआई प्रमोशन्स को शहर में पचास स्थानों पर डीओबीटी पद्वति पर शौचालय और मूत्राशय बनाने का ठेका जनवरी 2024 में दिया गया था। अनुबंध के अनुसार कार्यदायी संस्था को पूरा काम अप्रैल 2024 तक समाप्त करना ना था लेकिन कंपनी ने निर्धारित अवधि में काम को पूरा नहीं किया।

इस बीच निरीक्षण के दौरान पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण ने कर्यदायी संस्था को कई बार समय पर काम पूरा करने की चेतावनी दी इसके बावजूद संस्था की ओर से इस पर ध्यान न देते हुए अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है। पर्यावरण अभियंता ने बताया कि कुछ स्थानों पर संस्था की ओर से जो शौचालय व मूत्रालय बनाये हैं उनमें मानकों का ध्यान नहीं रखा गया है। उनका रख रखाव भी ठीक नहीं है। पर्यावरण अभियंता ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को प्रस्तुत कर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए नगर आयुक्त ने कंपनी को निर्धारित अवधि में काम पूरा न करने पर ब्लैक लिस्ट कर दिया है।

बिल्ड ऑपरेट और ट्रांसफर पद्वति पर होने हैं संचालित
सभी मूत्रालय और शौचालय बिल्ड ऑपरेट और ट्रांसफर पद्वति पर संचालित होने हैं। इनके निर्माण के लिए भूमि नगर निगम को उपलब्ध करानी है जबकि निर्माण कार्यदायी संस्था को करना है। कार्यदायी संस्था को सभी शौचालयों पर विज्ञापनों के माध्यम से कमाई करने की छूट थी। पन्द्रह से बीस साल बाद सभी शौचालय और मूत्रालयों को निगम को हैंडओवर किया जाना है।

मंडलायुक्त ने नाराजगी की थी जाहिर
मई माह में मंडलायुक्त ऋतु माहेश्वरी ने अपने निरीक्षण के दौरान शौचालयों और मूत्रालयों के रख रखाव और मानकों के अनुसार निर्माण न होने पर नराजगी जाहिर की थी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Debris from metro construction work in Agra fell on a woman, injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो निर्माण का मलबा महिला पर गिरा, अल्लाह बख्श चौराहे...

आगरा

Agra News: Around 100 patients underwent health check-ups in Agra, and 70 units of blood were collected

आगरालीक्स…आगरा में 100 करीब मरीजों को मिला स्वास्थ्य परीक्षण, 70 यूनिट रक्त...

आगरा

Agra News: “We are all children of Lord Mahavir”—Rashtrasant Acharya Lokesh Muni Ji Maharaj…#agranews

आगरालीक्स…आगरा आए राष्ट्रसंत आचार्य लोकेश मुनि जी महाराज. बोले—हम सब भगवान महावीर...

आगरा

Agra News: Needy people in Agra will get a full meal for just ₹1…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा जरूरतमंदों को भरपेट भोजन. नीलांचल...

error: Content is protected !!