आगरालीक्स… आगरा के 142 हॉस्पिटलों का लाइसेंस रिन्यूवल नहीं हुआ है, इन्हें अगस्त तक का समय दिया गया है। ( Agra News : 90 days for renewal of 142 Hospital in Agra)
आगरा में हर साल हॉस्पिटलों के लाइसेंस का रिन्यूवल होता है, मई में आवेदन की प्रक्रिया बंद कर दी जाती है। आवेदन करने वाले हॉस्पिटलों को कमियां दूर करने के लिए समय दिया गया था इसके बाद भी 142 हॉस्पिटलों में कमियां पूरी नहीं हुई हैं।
90 दिन का दिया गया है समय
इस मामले में सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि हॉस्पिटल संचालकों को मानक पूरे करने के लिए 90 दिन का समय दिया गया है। अगस्त तक मानक पूरे करने हैं, मानक पूरे न होने पर हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त किया जाएगा।