नईदिल्लीलीक्स इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) न जुलाई 2024 के सत्र में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। (IGNOU : Last date of admission 31st July 2024 )
इग्नू में प्रवेश के लिए छात्र आनलाइन व ओडीएल कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी, इसे अब बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है।
इग्नू के विभिन्न मास्टर, स्नातक, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र में प्रवेश के लिए छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा है।