आगरालीक्स….आगरा के कारोबारी के इकलौते इंजीनियर बेटे की अमेरिका में बीच रोड पर गोली मारकर हत्या, पत्नी के साथ जा रहा था बेटा। वीडियो आया सामने
आगरा के सदर क्षेत्र की हिमालय कॉलोनी निवासी कारोबारी पावन डासा के बेटे 29 साल के बेटे गोविन और बेटी दीप्सी अमेरिका में रह रहे हैं। अमेरिका के समय अनुसार 16 जुलाई की रात 8.15 बजे गोविन अपनी पत्नी मेक्सिको की रहने वाली सिंथिया के साथ बाइक से मॉल से घर लौट रहे थे। साउथ इमरसन एवेन्यू चौराहे, थॉमसन रोड पर उनके बेटे की बाइक कोऔर पिकअप ट्रक ने टक्कर मार दी, इससे बाइक अनियंत्रत हो गई, इसे लेकर विवाद हो गया।
बीच रोड पर मारी गोली
विवाद के बाद पिक अप ट्रक चालक ने बीच रोड पर गोविन की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी, हत्या की जानकारी गोविन की बहन को हुई, उन्होंने आगरा में अपने पिता को हत्या की जानकारी दी।
2016 में अमेरिका गए थे गोविन, दीप्सी ने अमेरिका से की पढ़ाई
कारोबारी पवन डासा की बेटी दीप्सी ने अमेरिका से इंजीनियरिंग की है और अमेरिका में ही जॉब कर रही हैं। 2016 में गोविन भी अमेरिका चले गए वहां इंजीनियरिंग की, इसके बाद ट्रांसपोर्ट कंपनी खोल ली।
कुछ दिन पहले ही की शादी
गोविन ने कुछ दिन पहले ही मेक्सिको की सिंथिया से शादी की थी। पवन डासा की पत्नी भी गोविन की शादी में शामिल होने के लिए अमेरिका गईं थी वे अमेरिका में ही हैं। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।