आगरालीक्स…आगरा में बारिश न होने से उमस ने किया बेहाल. सावन का महीना सोमवार से हो रहा शुरू. जानें कितने हैं बारिश के आसार और आज का तापमान
आगरा में गुरुवार को आधा घंटा ही सही लेकिन झमाझम बारिश ने लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत दी. शुक्रवार को पूरे दिन घने काले बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई. इसका असर ये हुआ कि आज सुबह से ही भीषण उमस पड़ रही है. कभी कभी बादल भी छाए लेकिन कुछ ही पल में वह भी चले गए. बारिश न होने से उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल है. जरा सा बाहर निकलने या फिर जरा सा काम करने में ही शरीर पसीना पसीना हो जा रहा है.
आईएमडी के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सिायस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को झमाझम बारिश के आसार हैं. सोमवार से ही सावन का महीना शुरू हो रहा है. ऐसे में अगर अच्छी बारिश होती है तो लोग भी कहेंगे—आया सावन झूम के…
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 20/07/24) 38.5
Departure from Normal(oC) 4.2
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 20/07/24) 26.7
Departure from Normal(oC) 1.3