आगरालीक्स…आगरा में आज स्कूल से भीगते हुए घर लौटे बच्चे बोले—सुबह बारिश क्यों नहीं होती है, रैनी डे भी तो होना चाहिए..
आगरा में आज दोपहर को हुई दो घंटे झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना तो कर दिया लेकिन सबसे ज्याद परेशानी स्कूली बच्चों को हुई. बारिश आज दोपहर को 12 बजे से लेकर दो बजे तक हुई. ये वो समय था जब बच्चों के स्कूल की छुट्टियां हो रही थीं. बारिश के कारण कई बच्चे बारिश में भीगते हुए घर पहुंचे तो कई बच्चे बारिश के बाद करीब एक घंटे बाद घर पहुंचे. वो भी सड़कों पर जलभराव के बीच में होते हुए.
रैनी डे क्यों नहीं होता
बारिश में भीगते हुए बच्चे जब घर पहुंचे तो उनका पहली परेशानी ये थी कि बारिश सुबह क्यों नही होती जब वो स्कूल जाने वाले होते हैं. जब स्कूल से लौटते हैं तभी बारिश क्यों होती है. बच्चों के इस सवाल का पेरेंट्स के पास भी कोई जवाब नहीं था. लेकिन बच्चों का कहना था कि कभी तो रैनी डे होना चाहिए.