Wednesday , 29 July 2026
Home आगरा Agra News: Agra stuck in waterlogging and traffic jam for hours after rain…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Agra stuck in waterlogging and traffic jam for hours after rain…#agranews

260

आगरालीक्स…एक घंटे की बारिश…और घंटों जाम और जलभराव में फंसा रहा आगरा. जाम में फंसे स्कूली बच्चे बिलबिलाए, परिजन परेशान….कौन जिम्मेदार

आगरा में आज दोपहर को हुई एक से डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत देने का तो काम किया है लेकिन इस एक घंटे की झमाझम बारिश ने शहर को ताल तलैया बना दिया. एमजी रोड, हाइवे से लेकर शहर की पॉश कॉलोनियां और मुख्य मार्ग तक में पानी भर गया. हाल ये रहा कि करीब तीन घंटे तक पानी नहीं निकला. इसके कारण लोगों को बहुत परेशानी हुई. सबसे ज्यादा परेशानी तो स्कूल से घर लौट रहे बच्चों को हुई. बारिश रुकने के बाद भी तीन घंटे तक सड़कों पर पानी भरा रहा.

जाम ने किया परेशान
बारिश तो थम गई लेकिन बारिश के बाद शहर में जाम का झाम लग गया. हाइवे से लेकर एमजी रोड और मुख्य मार्ग पर भी लोग जाम से जूझते रहे. स्कूल अपने बच्चों को ले जा रहे परिजन भी जाम के कारण परेशान रहे. वहीं स्कूली बसें और वैन भी जाम में बुरी तरह से घंटों फंसी रहीं. करीब एक से डेढ़ घंटे बाद बच्चे अपने घर पहुंचे, लेकिन जाम की स्थिति काफी देर तक बनी रही.

नगर निगम के दावे फेल
नगर निगम ने दावा किया था कि इस बार नालों की तलीझाड़ सफाई की गई है. जलभराव नहीं होगा लेकिन एक घंटे की बारिश से शहर में हर जगह पानी भर गया. सेंट पैट्रिक्स रोड और सूरसदन पर भी घुटनों से ऊपर तक पानी भरा हुआ था. दयालबाग की कई कॉलोनियों से घंटों तक पानी नहीं निकल सका.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Heavy rain likely in Agra on the first day of Sawan…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सावन के पहले दिन झमाझम बारिश के आसार. मंगलवार को...

आगरा

Agra News: Sri Ram Katha at Shri Mahakaleshwar Dham in Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में यमुना तट पर बसे श्री महाकालेश्वर धाम में श्रीराम कथा...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Do not argue with those who throw polythene into drains; instead, applaud them.

आगरालीक्स…अजीब है पर यह भी एक अपील है, ‘नाले—नालियों में पॉलीथिन फेंकने...

टॉप न्यूज़

Sad News: Two sisters drowned in a pond in Agra; both died…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दो सगी बहनें तालाब में डूबी, दोनों की मौत. परिवार...

error: Content is protected !!