आगरालीक्स…आगरा में हो सकती है झमाझम बारिश. घने काले बादलों ने डाला डेरा. जानें आज का तापमान और बरसात को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान
आगरा में उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. दो दिन पहले दोपहर में हुई करीब दो घंटे की झमाझम बारिश ने हर ओर जलभराव तो कर दिया लेकिन उमसभरी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी. हाल ये है कि आज सुबह से ही लोग उमसभरी गर्मी के कारण परेशान हैं. पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा है और बारिश हो नहीं रही है.
हालांकि आज शाम से आगरा में घने काले बादलों का डेरा लगा हुआ है. आईएमडी के अनुसार आगरा में आज और आने वाले तीन दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 26/07/24) 34.9
Departure from Normal(oC) 0.3
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 26/07/24) 27.2
Departure from Normal(oC) 1.8