आगरालीक्स…आगरा में बारिश बिना सूखा—सूखा सावन. बारिश न होने से उमस बढ़ी, तेज धूप ने बढ़ाया तापमान. जानें आज का तापमान और आने वाले दिनों में बारिश के चांस
सावन माह को एक सप्ताह से ऊपर हो गया है लेकिन आगरा में कुछ हल्की फुल्की बूंदाबांदी को छोड़ दें तो सिर्फ एक ही बार झमाझम बारिश हुई है. वरना अभी तक बारिश बिना सावन सूखा सूखा ही रहा है. इधर बारिश न होने और दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है. उमस के कारण न तो दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात को आराम.
आईएमडी के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में 31 जुलाई व एक अगस्त को बारिश के आसार हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 29/07/24) 37.4
Departure from Normal(oC) 2.8
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 29/07/24) 29.0
Departure from Normal(oC) 3.6