आगरालीक्स…एटा के स्कूल में एक—एक करके 33 स्टूडेंट चक्कर खाकर गिरे. धूप में कर रहे थे पीटी. आगरा के भी स्कूलों में भी उमसभरी गर्मी से बच्चे कितने परेशान, ये वही जानते हैं….
यूपी के एटा से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने एटा प्रशासन के हाथ—पैर फुला दिए. एटा के केंद्रीय विद्यालय में एक—एक करके 33 स्टूडेंट चक्कर खाकर गिरे. जानकारी मिली तो प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ—पैर फूल गए. सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया. इसके साथ ही स्वास्थ्य टीम को कॉलेज भेजा गया. यहां टीम ने 119 बच्चों का परीक्षण किया और उन्हें दवाएं दी. चिकित्सकों के अनुसार बच्चों को धूप में व्यायाम कराया जा रहा था. इन दिनों उमसभरी गर्मी पड़ रही ह. पसीना निकल रहा है. पसीने के साथ सोडियम क्लोराइड भी निकल जाता है. चिकित्सकों के अनुसान धूप में पीटी कर रहे थे बच्चे. उमसभरी गर्मी के कारण उन्हें दिक्कत हुई. डिहाइड्रेशन की स्थिति में चक्कर आना, कमजोरी आदि प्रमुख रहते हैं.ऐसे में बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है.
आगरा के भी कई स्कूलों में खुले में होती है प्रार्थना और पीटी
आगरा में उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल है. लेकिन अगर सबसे ज्यादा परेशान कोई है तो वे हैं स्कूल जाने वाले बच्चे. आगरा के कई स्कूलों में प्रार्थना और पीटी भी खुले में कराई जाती है. सुबह 7 बजे से ही धूप निकल जाती है और उमस बहुत अधिक होती है. ऐसे में बच्चे उमस के बीच खुले में प्रार्थना व पीटी किया करते हैं. इसके अलावा एक ओर जहां उमसभरी गर्मी के कारण कूलर में भी राहत नहीं मिल रही है, वहीं स्कूली बच्चे 6 घंटे तक क्लास में लगे एक या दो पंखे में ही रहते हैं. बच्चे जब स्कूल से घर लौटकर आते हैं, तब तक वह बुरी तरह से बेहाल हो चुके होते हैं.