Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra markets are getting ready for Diwali. The biggest season will start after a month…#agranews
आगराबिजनेस

Agra markets are getting ready for Diwali. The biggest season will start after a month…#agranews

218

आगरालीक्स…आगरा के मार्केट दिवाली के लिए होने लगे तैयार. एक महीने बाद सबसे बड़ा सीजन होगा शुरू…जानें किस मार्केट में क्या चल रहा है अभी

दिवाली को अभी लगभग दो महीने हैं लेकिन दिवाली की खरीददारी एक महीने बाद यानी शारदीय नवरात्र के साथ ही शुरू हो जाएगी. ऐसे में टाइम कम है और काम ज्यादा के साथ आगरा के मार्केट अभी से दिवाली सीजन को भुनाने की तैयारी में जुट गए हैं.

कपड़ा मार्केट
आगरा के कपड़ा मार्केट में भी एक महीने बाद खरीददारी शुरू हो जाएगी लेकिन व्यापारी दिवाली का बेहतरीन माल लाने के लिए बाहर अन्य राज्यों व शहरों में जाने लगे हैं. दिवाली पर स्टॉक की कोई कमी न हो और बच्चों से लेकर बड़ों तक के कपड़े बेहतरीन और नए डिजाइन वाले हों, इसके लिए दिल्ली, मुंबई, गुजरात, कोलकाता और बंगलुरु जैसे महानगरों से स्टॉक आर्डर किया जा रहा है. कपड़े की खरीददारी के लिए व्यापारी खुद आउट आफ स्टेशन हैं.

जूता मार्केट
आगरा का जूता पूरे देश में प्रसिद्ध है और अपनी क्वालिटी के अनुसार सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. ऐसे में आगरा में जूते की वैरायटीज खरीदने के लिए बाहर के व्यापारी भी आगरा आना शुरू हो गए हैं. चमड़े के जूते के साथ ही स्पोटर्स शूज, सैंडल्स, जूती आदि का स्टॉक आगरा के जूता मार्केट में दिवाली के लिए तैयार है.

सराफा बाजार
दिवाली पर सोने और चांदी की खरीददारी भी खुब होती है. खासकर करवाचौथ और धनतेरस को रिकॉर्ड खरीददारी की जाती है. ऐसे में नथनी से लेकर गले के हार तक के बेहतरीन डिजाइन मंगाए जा रहे हैं. अंगूठी के भी कई सारे डिजाइन आगरा के ज्वैलर्स अपने पास रखे हुए हैं.

आटो सेक्टर में बुकिंग शुरू
दिवाली पर बाइक और स्कूटर के साथ कारों की भी खरीददारी खूब होती है. ऐसे में अपनी मनपसंद कार की खरीदने के लिए भी बुकिंग शुरू हो गई है. इलेक्ट्रिक स्कूटी का क्रेज भी युवाओं के सिर पर है. ऐसे में वे दिवाली पर इस बार अपनी मनपसंद की इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं.

इलेक्ट्रॉनिक बाजार भी सजने लगा
आगरा का इलेक्ट्रॉनिक बाजार भी दिवाली के सीजन में अपनी शानदार ​उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अभी से तैयार होना शुरू हो गया है. कंपनियों ने भी बेहतरीन प्रॉडक्ट मार्केट में उतारना शुरू कर दिए हैं. ऐसे में आगरा के शोरूम्स पर भी ये जल्द पहुंच जाएंगे. स्मार्ट एलईडी से लेकर रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, गीजर सहित किचन के लिए जरूरी सभी इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स भी मार्केट में खूब बिकेंगे.

पेंट मार्केट में छाने लगी रौनक
अगर अभी से किसी मार्केट में रौनक छा रही है तो वो है पेंट मार्केट. आगरा का पेंट मार्केट अभी से जोर पकड़ने लगा है. दिवाली से पहले ही लोग अपने घर और आफिस को डेकोरेट कराना पसंद करते हैं. इसलिए अभी से लोगों ने अपने घरों व आफिसों के लिए काम शुरू कर दिया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Markets in Agra are buzzing with activity as people shop for Karwa Chauth…#agranews

आगरालीक्स ...आगरा में करवाचौथ की शॉपिंग को बाजारों में छाई रौनक. संडे...

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

error: Content is protected !!