आगरालीक्स…Agra News : हर आंखें नम, हादसे में आगरा के 16 मृतकों को किया गया सुपुर्द ए खाक, मरने वालों के परिजनों को 02-02 लाख और घायलों को 50- 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद। ( Hathras Accident Update : Rs 2 Lakh to families of deceased & Rs 50000 to injured)
हाथरस में सड़क हादसे में आगरा के सैमरा, खंदौली के 16 लोगों की मृत्यु हो गई थी जिनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां घायलों से मुलाकात की तथा प्रिंसिपल एसएन मेडिकल कॉलेज व सीएमओ आगरा को उच्च स्तरीय इलाज के निर्देश दिए, मेडिकल कॉलेज में ही 02 गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार का चैक प्रदान किया तत्पश्चात ग्राम पंचायत सैमरा पहुंच कर मृतकों के परिवारजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया, व मृतकों के सुपुर्द ए खाक में शामिल होकर परिजनों को सांत्वना दी और इस गंभीर दुख की घड़ी में सरकार व प्रशासन सहित सभी प्रकार की मदद करने का आश्वासन दिया,16 मृतकों में से 02 मृतकों को ग्राम पंचायत आंवलखेड़ा में सुपुर्द ए खाक किया गया,विधायक एत्मादपुर व जिलाधिकारी ने आंवलखेड़ा पहुंचकर मृतकों के स्वजनों को सांत्वना देकर चैक प्रदान किए।
हर आंखें नम
मृतकों में ग्राम सेमरा तथा आंवलखेड़ा,तहसील एत्मादपुर जिला आगरा के निवासी- इरशाद पुत्र वेदरिया खान (उम्र 25 वर्ष), मुन्ने खान पुत्र नसीम अली (उम्र 55 वर्ष), मुस्कान पुत्री नूर मौहम्मद (उम्र 16 वर्ष), हामिद पुत्र चुन्नासी (उम्र 28 वर्ष), तबस्सुम पत्नी हामिद (उम्र 28 वर्ष), नजमा पत्नी आबिद (उम्र 32 वर्ष), मनीष उर्फ भोला पुत्र नूर मौहम्मद (उम्र 25 वर्ष), खुशबू पत्नी हासिम (उम्र 25 वर्ष), जमील पुत्र गनी मौहम्मद (उम्र 50 वर्ष), छोटे पुत्र वेदरिया खान (उम्र 25 वर्ष), अयान उर्फ उजैब पुत्र हाशिम (उम्र 02 वर्ष), सूफियान पुत्र हामिद (उम्र 02 वर्ष), अलफेज पुत्र सोनू उर्फ शान मौहम्मद (उम्र 06 वर्ष), सोयेब पुत्र हामिद (उम्र 05 वर्ष), गुलशन पुत्री मुन्ना खां (उम्र 14 वर्ष), अप्पी उर्फ आकिया पुत्री आबिद (उम्र 25 वर्ष) शामिल हैं।