आगरालीक्स…आगरा कैंट—वाराणसी वंदे भारत इस तारीख से हो सकती है शुरू. आगरा को मिलेगी चौथी वंदे भारत. जानिए क्या होगी टाइमिंग और स्टॉपेज…कितने घंटे में पूरी होगी दूरी
आगरा को जल्द ही अपनी चौथी नई वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है. आगरा कैंट से वाराणसी के बीच इस ट्रेन को शुरू किया जा रहा है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो इसी 15 सितंबर से इस ट्रेन का सफर इन दो महानगरों के बीच शुरू हो जाएगा. इसके लिए रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है.साथ् ही आगरा, प्रयागराज व वाराणसी रेलवे को निर्देश दिए गए हैं कि ट्रेन के 15 सितंबर से चलाए जाने को लेकर तैयारियां पूरी कर लें.
ये होगी टाइमिंग
यूपी के वाराणसी और आगरा कैंट के बीच जल्द ही यह ट्रेन सेवा शुरू होगी. यह ट्रेन 12 कोच की होगी और 7 घंटे में 573 किमी की दूरी को तय करेगी. वाराणसी से यह ट्रेन दोपहर में चलेगी और रात को आगरा कैंट पहुंचेगी. आगरा से यह ट्रेन सुबह 6 बजे चलेगी जो कि दोपहर एक बजे वाराणसी पहुंच जाएगी.
ये होंगे स्टॉपेज
आगरा कैंट और वाराणसी के बीच चलने वाली इस नई वंदे भारत के स्टॉपेज टूंडला स्टेशन, इटावा, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी होंगे. यह ट्रेन लगभग औसत 82 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ेगी.