आगरालीक्स…शादी का सीजन शुरू होने से पहले आगरा के मैरिज होम, बारात घरों पर एक्शन के मूड़ में प्रशासन. ये काम नहीं किया तो होगी कार्रवाई. नर्सिंग होम भी शामिल
जिला स्वच्छता समिति (ग्रामीण व नगरीय) की संयुक्त बैठक जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को निर्दिशित किया गया कि वे अपने-अपने कार्य क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले मैरिज होंम, बारात घर व नर्सिंग होंम की सूची तत्काल रूप से उपलब्ध करायें साथ ही सभी मैरिज हांम, बारात घर व नर्सिंग होंम के साथ वार्ता कर उनसे निकलने वाले अपशिष्टों के निस्तारण की रूपरेखा बनाई जाए तथा अपशिष्टों का निस्तारण कराना भी सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि किसी मैरिज होंम, बारात घर व नर्सिंग होंम को अपशिष्ट निस्तारण में कोई समस्या है तो उसका भी निराकरण सम्बन्धित संस्था के माध्यम से कराया जाए और यदि संस्थान संचालक चाहें तो नगर निगम अथवा नगर पंचायत के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा करने के उपरान्त उन्हें अपशिष्ट निस्तारण में सहयोग हेतु वाहन उपलब्ध करा दिया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त यदि ग्रामीण अथवा नगरीय क्षेत्र में मैरिज होंम, बारात घर व नर्सिंग होंम के द्वारा अपशिष्ट निस्तारण की समुचित व्यवस्था न कराये जाने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही भी अमल में लाई जायेगी।
बैठक में अपर नगर आयुक्त सुरेन्द्र यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरूण कुमार श्रीवास्तव, मुख्य कोषाधिकारी रीता सचान, जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र कुमार गोड़, समस्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।