आगरालीक्स…आगरा में अवैध निर्माणों को तत्काल ध्वस्त किए जाने के निर्देश. एडीए उपाध्यक्ष ने प्रवर्तन दल की समीक्षा में निरीक्षण करने और अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष द्वारा प्रवर्तन विभाग की समीक्षा की गई।उपाध्यक्ष द्वारा बैठक में कड़े आदेश दिये गये कि ऐसे निर्माण जिनके ध्वस्तीकरण आदेश हो चुके हैं उनको तत्काल संपूर्ण ध्वस्त करते हुए शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। साथ ही प्राधिकरण की ऐसी भूमि जिन पर अवैध कब्जा है उन सभी प्रकरणों में संयुक्त रूप से टीम गठित कर कब्जा मुक्त कराया जाये एवं निर्देश दिये गये कि समस्त सहायक/अवर अभियंता अपने – अपने वार्डों में निरंतर निरीक्षण करते रहें और अनाधिकृत निर्माण के विरुद्ध तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
यदि प्रवर्तन कार्यों में कोई भी शिथिलता बरती जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। समीक्षा बैठक में मुख्य अभियंता, सभी प्रभारी प्रवर्तन, संबंधित सहायक अभियंता(प्रवर्तन), संबंधित अवर अभियंता (प्रवर्तन) आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।