आगरालीक्स…दुखद, हाथरस हादसे में एक और मौत. घायल आबिदा ने तोड़ा दम. पति की भी हादसे में हुई मौत. 3 महीने का मासूम आरिफ को अकेला छोड़ गए दोनों….
आगरा के हाथरस रोड पर बीते दिनों हुए मैक्स और बस की टक्कर में 17 लोगों की मौत के बाद आज एक और घायल महिला ने दम तोड़ दिया. घायल महिला का नाम आबिदा है. हादसे में इसके पैरों में गंभीर चोट लगी थी. दो दिन पहले ही आबिदा के पैरों का आपरेशन हुआ था लेकिन आज आबिदा की भी मौत हो गई. हाथरस हादसे में आबिदा के पति इरशाद की मौत हो चुकी है जबकि इन दोनों का तीन महीने का मासूम आरिफ हादसे के वक्त झाड़ियों में गिर गया था. एक दिन बाद यह मासूम सही सलामत मिला था.
सदमें में थी आबिदा, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
खंदौली के गांव सेमरा में रहने वाले बेदरिया की बेटी असगरिया की दादी साल के चालीसवें से लौटते समय हुए हादसे में 5 भाइयों के परिवार खत्म् हो गए. इनमें बेदरिया खां के बेटे 26 साल के इरशाद भी भी मौत हो गई थी. मृत इरशाद की घायल पत्नी आबिदा सदमे में थी. दो दिन पहले ही अलीगढ़ में इसके पैर का आपरेशन हुआ था. बुधवार को आबिदा की भी मौत हो गई. आबिदा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. तीन महीने के इनके मासूम बच्चे आरिफ को लेकर हर कोई चिंतित है. आबिदा और इरशाद की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी.